नई दिल्ली। महिलाओं के खिलाफ अपराध में बेंगलुरू से पीछे नहीं है राजधानी
दिल्ली। दिल्ली में भी नए साल के जश्न के दौरान मुखर्जी नगर में एक लडकी के
साथ छेडछाड हुईै। ये लडकी जब बाइक पर पीछे बैठी जा रही थी तो लडकों की भीड
ने उसे खीचने की कोशिश की और उसके बाद लडकों की भीड पुलिस पर भी भारी पडी।
[@ Exclusive:10 साल से बेडिय़ों में जकड़ी है झुंझुनूं की जीवणी]
पुलिसकर्मी अनिल कौशिक ने बताया कि जब वह लडकी बाइक पर बैठकर जा रही थी तो
वहां मौजूद भीड में से दो लडकों ने उसे दबोचने और खींचने की कोशिश की। जब
पुलिस ने दखल दिया तो वह लडके वहां से भाग गए। इसके बाद वहां मौजूद लडकों
के समूह ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। पुलिसकर्मी ने बताया कि लडकों के दो
समूहों ने उन पर पथराव किया। हमने बचने के लिए पुलिस बूथ का सहारा लिया।
कौशिक ने बताया कि इसमें महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई। उन्होंने बताया
कि इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी तो उन्होंने अतिरिक्त
सुरक्षाबलों को वहां भेजा जिसके बाद हालात काबू में आए। इस दौरान भीड ने
पुलिस के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।
कौशिक ने बताया कि करीब 200 लोग नशे में थे। इनमें से कुछ बाइक को रोककर लडकी को
पकडना चाह रहे थे। हमने लडकी को वहां से निकालने के लिए बीच बचाव किया और
दो लडकों को पक़ड लिया।
इसके बाद उन दोनों ल़डकों के दोस्त जो पास के
रेस्टोरेंट में मौजूद थे उन्होंने पुलिस टीम में पथराव शुरू कर दिया। हम
कुछ पुलिसकर्मी थे और हम जान बचाने के लिए बत्रा की पुलिस चौकी में घुस गए।
इसके बाद लडके पुलिस चौकी में जबरन घुस गए और अपने दोनों दोस्तों को वहां
से निकालकर ले गए।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope