बठिंडा। यहां गांव जोगा नंद से गिलपत्ती जाने वाली लिंक रोड पर मोटर साइकिल के बिजली के खंभे के साथ टकराने से मोटर साइकिल सवार धनजंय कुमार की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी नत्थू राम घायल हो गया। दोनों गोनियाना मंडीके रहने वाले थे। मृतक के शव को व घायल व्यक्ति को सहारा जनसेवा संस्था के सदस्यों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।
कार की टक्कर से मजदूर की मौत
बठिंडा डबवाली रोड पर कार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार अरवन कुमार जो मजदूरी करता था साइकिल पर जा रहा था कि उसे कोई कार टक्कर मार कर चली गई। इससे अरवन कुमार गंभीर घायल हो गया। सहारा जनसेवा संस्था के सदस्यों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी वर्धमान से प्राप्त जानकारी अनुसार कार का नंबर ट्रेस हो गया है तथा उसके आधार पर कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एडज रोगी की मौत
रेलवे स्टेशन के पुराने माल गोदाम के पास एक एडस रोगी की मौत हो गई। इस बात की सूचना मिलने पर थाना जीआरपी बठिंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद सहारा जनसेवा के माध्यम से शव को पोस्ट मार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन
यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागत
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope