[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]
इलाहाबाद। आपने जिंदा लोगों के साथ बर्बरता की कहानी तो सुनी होगी।
लेकिन आज हम आपको मर चुके लोगों के शवों से हो रही बर्बरता और दहशत की सच्ची व खौफनाक
कहानी बताने जा रहे हैं। यहां कब्र खोदकर शव का कभी हाथ, कभी पैर तो कभी गला काट दिया
जाता हैं। कब्र खोदकर शव के साथ हुई बर्बरता से गांव में दहशत फैल जाती है। पुलिस भी
इस गुत्थी को नहीं सुलझा पा रही हैं।
यह अजीब मामला इलाहाबाद के पड़ोसी जिले प्रतापगढ का है जहां कोई कब्र
में दफनाए गये वृद्ध के शव का सिर व हाथ काट ले गया। मानिकपुर इलाके में हुई इस घटना
में वजह क्या है ? सिर काट ले जाने वाले कौन थे? इसका कुछ पता नहीं चल सका है। घटना
से पुलिस भी चकराई हुई है और सुरागसी में माथापच्ची कर रही है।
मालूम हो कि कुशाहिल बाजार निवासी किसान राम आसरे गुप्ता (80) की
17 दिसंबर को मौत के बाद शव बाग के किनारे दफनाया गया था। लेकिन रात में कोई कब्र खोदकर रामआसरे के शव का सिर, पैर व दाहिने हाथ का पंजा काटकर ले गया। सुबह खोदी
गई कब्र के बगल में राम आसरे का धड़ पड़ा था। जानकारी पाकर गांव के पूर्व प्रधान अजरुन
प्रसाद ने धड़ को पुन: कब्र में रखकर दफना दिया। घटना से राम आसरे के बेटे राधे श्याम,
प्यारे लाल, मोहन लाल, अमृत लाल, अशोक कुमार, लालचंद्र दहशत में हैं। पत्नी फूलकली
का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जांच कर रहे एसओ एनके नागर का कहना है कि
यह किसी की साजिश या फिर तांत्रिक की करतूत हो सकती है।
राहुल गांधी ने कहा-दुनिया में ऐसी शक्ति नहीं है जो हिंदुस्तान के संविधान को बदल सके
भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी : अखिलेश यादव
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope