डूंगरपुर। माणक चौक स्थित श्रीआदिदनाथ जैन उपाश्रय में नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम तथा प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें समाज के प्रतियोगियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समा बांधा। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता बाबूलाल दावड़ा ने कहा कि बाल्यकाल से ही संस्कारों की शिक्षा मिलनी जरूरी है। संस्कारों के बिना बाहरी दुनिया व्यर्थ है। प्रगति के इस युग में हमे उच्च तकनीकी शिक्षा अर्जित करनी होगी। अध्यक्षता वीसा हुमड़ संघ के अध्यक्ष पूरणमल दावड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि चांदमल दावड़ा, देवीलाल दावड़ा, राजुलबेन दावड़ा, अशोक दोशी, विजय पटवा, बाबूलाल सरैया, अशोक सरैया, विनोद दोशी, धनपाल पटवा, ऋषभलाल दावडा, चेतनलाल सरैया, नरेन्द्र कुमार सेठ थे। प्रतियोगियों ने धार्मिक गीतों पर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। नर्सरी से स्नातक तथा सांस्कृतिक प्रतिभाओं को राजुल बेन इंद्रलाल दावड़ा तथा नर्बदाबेन गोरधनलाल सरैया परिवार की ओर से पुरस्कृत किया। स्वागत नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष सुबोध सरैया ने किया। आभार सचिव रोहित सरैया ने व्यक्त किया। [@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope