• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ वादों संग किसान यात्रा

Congress words and actions is one- DR. Vijay Laxmi Sahu - Jhansi News in Hindi

झांसी। कांग्रेस हमेशा से ही किसानों की हितैषी रही है। किसानों की हर एक समस्या का निदान कांग्रेस सरकार में हुआ है। ये विचार कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक डॉ. विजय लक्ष्मी साहू पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन ने रखे। पूर्व सांसद डा. लक्ष्मी ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पूरे प्रदेश में किसानों को कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्य का करो हिसाब यात्रा निकाल रहे है। कांग्रेस सरकार बनते ही ऐसा किया जायेगा। वे कांग्रेस की किसान संदेश यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित कर रही थी। झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित रिछारिया निवास से यात्रा प्रारम्भ होकर हसांरी, बिजौली क्षेत्र में पहुंची। विशिष्ठ अतिथि झांसी मण्डल प्रभारी झांसी मदन मोहन शुक्ला ने कांग्रेस की उपलब्धियों के बारे में बताया। जानकी पूर्व विधायक जानकी शरण पाठक ने कांग्रेस सरकार में झांसी बुन्देलखण्ड क्षेत्र में किये गये विकास के बारे में विस्तृत रूप से बताया। जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि सभी समाज का विकास कांग्रेस में ही निहित है। पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस राहुल रिछारिया ने कहा कि लोगों मे कांग्रेस को लेकर काफी उत्साह है। कांग्रेस की कथनी-करनी एक है। जिस कारण लोगों में अन्य पार्टियों की तुलना में कांग्रेस के प्रति ज्यादा लगाव है। आगामी विस चुनाव में कांग्रेस को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
गिफ्ट में ना दे ये 10 चीजें, शनिदेव हो जाएंगे नाराज!करवा चौथ पर अपनी पत्नी को लेने गए दो सगे भाइयों की हत्या

यह भी पढ़े

Web Title-Congress words and actions is one- DR. Vijay Laxmi Sahu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhansi, congress words and actions is one, dr- vijay laxmi sahu, congress, up election, up polls, next up cm, congress national observer, rahil gandhi, raahul richhaariya, waived farmers, half of the electricity bill, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved