मुंबई। बीएमसी चुनाव के त्रिशंकु नतीजे आए तीन दिन हो गए हैं, तमाम राजनीतिक तोड-जोड के बाद भी अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर बीएमसी का मेयर किस पार्टी का होगा और यहां सत्ता की चाभी किसके पास होगी। कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयान के बाद शिवसेना और कांग्रेस के गठबंधन की चर्चाएं तेज़ हो गई थी, लेकिन अब कांग्रेस पार्टी ने इस संभावित गठबंधन को लेकर बडी शर्त रख दी है। [ ओलम्पियन योगेश्वर और शमिता ने बिखेरे फैशन के रंग, दिखाए जलवे] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने कहा कि शिवसेना जब तक बीजेपी के साथ सत्ता में है तब तक समर्थन पर कोई विचार नहीं हो सकता। दूसरी तरफ शिवसेना के समर्थन पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी से चर्चा के बाद ही कोई निर्णय करेगी।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope