नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को मोदी सरकार पर पहले हुए सर्जिकल स्ट्राइक
को नकारने को लेकर निशाना साधा। बताया जाता है कि विदेश सचिव एस. जयशंकर
ने विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति को बताया है कि पहले भी सर्जिकल
स्ट्राइक हो चुके हैं। इसके एक दिन बाद कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते
हुए कहा कि उसे अब मान लेना चाहिए कि भारतीय सेना पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक
कर चुकी है।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ने गत
28-29 सितम्बर को नियंत्रण रेखा के उस पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर
कभी भी संदेह नहीं किया। उन्होंने रक्षा बलों की कार्रवाई को लगातार
राजनीतिक रंग देने के भाजपा के प्रयास पर पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाया।
क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार
आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope