• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

अखिलेश ने महागठबंधन का खाका खुद तैयार किया, कांग्रेस को 90 सीट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बनाए जा रहे महागठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ बात लगभग पक्की हो चुकी है और कभी भी इसका ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है। सपा कांग्रेस को 90 सीटें देने को राजी है जबकि कांग्रेस अपने लिए 100 से अधिक सीटें मांग रही है। अखिलेश खुद इस महागठबंधन का स्वरूप तैयार कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने मंगलवार को ऐलान किया था कि एक-दो दिनों में गठबंधन का ऐलान कर दिया जाएगा। शीला दीक्षित ने इस बीच ऐलान किया कि अखिलेश के लिए वह सीएम पद की दावेदारी छोडऩे को तैयार हैं।
महागठबंधन के लिए छोटे दलों को साथ लाने की कोशिश: महागठबंधन के लिए तैयार किए गए स्वरूप में छोटी पार्टियों की साथ लाने की कोशिश की जा रही है। इनमें पीस पार्टी, भारतीय निषाद पार्टी, अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) से बातचीत जारी है। छोटे दलों के लिए सपा ने 10 सीटों का कोटा तय किया है। जदयू और राजद भी इस महागठबंधन का हिस्सा होंगी। लालू चुनाव प्रचार में आएंगे। लालू यादव ने सीट के लिए कोई मांग नहीं की है जबकि अखिलेश ने शरद यादव से फोन पर बातचीत की। नोएडा की सभी सीटें समाजवादी पार्टी कांग्रेस और सहयोगियों के लिए छोड़ सकती है, क्योंकि पिछली बार सपा यहां से कोई सीट नहीं जीत सकी थी। अखिलेश नोएडा से अपशकुन को भी जोडक़र देखते रहे हैं।
कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने गठबंधन को लेकर जल्द बात पूरी हो जाने की उम्मीद जताई। यूपी विधानसभा चुनाव में 403 सीटें हैं। अगर कांग्रेस सपा के इस फॉर्मूले पर राजी होती है तो फिर सपा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्रों रायबरेली और अमेठी की कई सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ सकती है। सूत्रों के अनुसार पहले दो चरणों के लिए 30 सीटों को सपा ने कांग्रेस के लिए मंजूर किया है। समाजवादी पार्टी रालोद को 21 सीटें देने को राजी है।
रामगोपाल यादव लखनऊ में हैं और अखिलेश और बाकी नेताओं के साथ मिलकर गठबंधन के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। बुधवार को कांग्रेस की चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में गठबंधन के स्वरूप पर चर्चा होगी।
15 सीटों को लेकर माथापच्ची

[@ Exclusive:10 साल से बेडिय़ों में जकड़ी है झुंझुनूं की जीवणी]

यह भी पढ़े

Web Title-Akhilesh himself has prepared a blueprint of grand alliance, 90 seats to Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up election 2017, up election, samajwadi party, congress and sp alliance, akhilesh yadav, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved