• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कलक्टर, एसपी ने पूगल में सुनी पाक विस्थापितों की समस्याएं

collector and sp hear problems of pakistans displaced people in bikaner - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। जिला कलक्टर वेदप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने पूगल के अटल सेवा केन्द्र में पाक विस्थापितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आडूरी, भलूरी, डेली तलाई, पार्वती तलाई और पूगल के पाक विस्थापित मौजूद रहे। उन्होंने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि 1971 में उनके परिवार को एक इकाई मानते हुए भूमि का आवंटन किया गया था। अब परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ गई है, इसे ध्यान रखते हुए अतिरिक्त भूमि आवंटित की जाए। इस संबंध में उन्होंने विधि सम्मत कार्रवाई का विश्वास दिलाया। जिला कलक्टर ने पाक विस्थापितों के राशन कार्ड बनाए जाने की स्थिति की जानकारी ली। इस संबंध में बताया गया कि अधिकतर पाक विस्थापितों के राशन कार्ड बन गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष सतर्कता रखी जाए तथा कानून व्यवस्था संधारित रहे।

यह भी पढ़े

Web Title-collector and sp hear problems of pakistans displaced people in bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: collector, sp, problem, pakistan, displaced, people, bikaner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved