लखनऊ। उत्तर प्रदेश
में राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह धूप खिली है, लेकिन ठंडी
हवाओं के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले
24 घंटों के दौरान मौसम में खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के
अनुसार, दिन में धूप खिलेगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में
ठंडी हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं की वजह से पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि दो तीन दिनों तक हवाएं चलती रहेंगी।
सुबह के समय हल्का कोहरा भी रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का बुधवार को न्यूनतम तापमान
11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास
दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope