बादलों के खिलाफ अपनी लड़ाई में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नया कदम उठाया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लड़ने की इच्छा जाया करने के एक दिन बाद ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पे ‘चलो लाम्बी’ नामक गूगल फॉर्म लांच किया है। ये फॉर्म उस हर एक पंजाबी के लिए है, जो बादलों के कुकर्मों से थक चुका है और अब कैप्टन अमरिंदर के साथ बादलों के खिलाफ लड़ना चाहता है। देश-विदेश में बैठे हर एक पंजाबी इस फॉर्म को भर सकते हैं। इस फॉर्म का लिंक कैप्टन अमरिंदर के फेसबुक पेज, पंजाब दा कैप्टेन पेज, और उनके ट्विटर हैंडल ;ब्ंचज. ।उंतपदकमत ैपदहीद्ध पर मिल सकता हैै। ये फॉर्म भरना भी काफी आसान है। इसमें सिर्फ अपना नाम और नंबर ही लिखना है। कैप्टेन के शब्द जो फॉर्म पे लिखे है। वह हैं -ਮੈਂ ਚੋਣ ਲੰਬੀ ਤੋਂ ਲੜਾਂਗਾ। ਬਾਦਲਾਂ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਸਫਾਇਆਕਰਨ ਲਈ ਮੈਂ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਬਾਦਲਾਂ ਦੇ ਘਰ ਤੋਂ ਹੀ ਕਰਾਂਗਾ। ਕੈਪਟਨ ਤਾਂ ਮੈਂ ਹਾਂ ਹੀ ਮੈਨੂੰ ਮੇਰੇ ਸਾਥੀਆਂ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਲੰਬੀਵਿੱਚ ਮੇਰੀ ਇਸ ਲੜਾਈ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣ ਲਈ ਇੱਥੇ ਰਜਿਸਟਰ ਕਰੋशुरुआत के पहले घंटे में ही 1696 लोगों ने रजिस्टर कर लिया था। जिसमें अधिकतम पंजीकरण भठिंडा, संगरूर, पटियाला, और अमृतसर से थे। शाम के पांच बजे तक तीन हजार पंजीकरण हो चुके थे। लाम्बी में होने वाली कैप्टन और प्रकाश बादल की लड़ाई ने उन लोगों को जरूर चुप करा दिया होगा, जो पहले यह समझते थे कि INC और SAD मिले हुए हैं. [@ Punjab election- हमारा किसी से मुकाबला नहीं, मैदान में हम ही आगे]
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope