• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जलयुद्ध सीएम बादल की लिखी हुई फ्लॉप स्क्रिप्ट थी: नवीन जयहिंद

पंचकूला। आम आदमी पार्टी पंजाब में जीत का जश्न सबसे पहले भाजपा कार्यालय के सामने ढोल बजा कर और लड्डू खिला कर करेगी। वहां गठबंधन से परेशान आ चुके लोगों को उन्हें इससे छुटकारा मिलेगा।
इसके लिए सच में प्रदेश के लोग बधाई के पात्र हैं,जिन्होंने इस बार पूरी हिम्मत के साथ आगे आकर खुद को उनसये मुक्त करवाने के लिए जो प्रयास किया था उसमें उन्हें सफलता मिलने वाली है। नवीन जयहिंद ने पंजाब के चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी प्रदेश के लोगों से किए तमाम अपने वायदे पूरे करेगी और प्रदेश की जनता द्वारा चुना गया आप विधायक ही राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
यह बात आज यहां आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कही। वह यहां 248, सेक्टर 16 पर जिला कार्यालय के ऑफिस के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक सावाल के जबाव में उन्होंने कहा कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को प्रदेश की जनता पूरी तरह से रिजैक्ट कर चुकी है,इसी लिए वह अपनी और बादल परिवार की बची खुची राजनीति बचोन का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला ने पिछले दिनों जो नहर खोदने का ड्रामा किया था वह प्रकाश सिंह बादल की लिखी गई एक फ्लॉप स्क्रिप्ट थी, इसलिए वह बुरी तरह से पिट गई।
आम आदमी पार्टी 10 मार्च तक प्रदेश के 22 जिलों में अपना ऑफिस खोलेगीद्ध उन्होंने कहा कि 10 मार्च तक पूरे हरियाणा में विधानसभा स्तर तक के संगठन का निर्माण कर दिया जाएगा, जिसके बाद सभी कार्यकर्ता हरियाणा के सभी बूथों पर बूथ वीर तैयार करगी। जयहिंद ने इस मौके पर परिवार जोड़ो अभियान को आरम्भ करते हुए 70561 70561 नंबर जारी किया जिस पर कोई भी फोन कर आम आदमी पार्टी का सदस्य बन सकता है। उन्होंने इस मौके पर ऐसे सभी संगठनों से जो हरियाणा को बदलना कहते है और ऐसे लोग जो हरियाणा से जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद की राजनीति को खत्म करना चाहते है उन्हें आम आदमी पार्टी में आने का न्यौता दिया।
उन्होंने आगे कहा की हरियाणा में कोई विपक्ष नहीं है। विपक्ष के नाम पर अभय चौटाला और इनेलो पार्टी कुम्भकर्ण की नींद सो रहे है। कांग्रेस के नाम पर हरियाणा में एक पगड़ी गैंग बन गई है, जिसमे हर नेताओं की अलग अलग पगड़ी है जिसके चलते हरियाणा में आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभा रही है। हरियाणा में स्व्च्छ राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी ही एक मात्र विकल्प है।

[ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-CM Badal had written the script did Jlyuddh: Naveen Jaihind
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm badal had written the script did jlyuddh naveen jaihind, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved