एनबीसी न्यूज/वाल स्ट्रीट जर्नल के बुधवार को जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट में
यह जानकारियां दी गई हैं। पोलिटिको की खबर के मुताबिक, पंजीकृत मतदाताओं
में से आधे हिलेरी का समर्थन कर रहे हैं और उनका मत हिलेरी के लिए अधिक है।
44 प्रतिशत ने कहा कि उनका मत ट्रंप के खिलाफ ज्यादा है। केवल 41 प्रतिशत
पंजीकृत रिपब्लिकन मतदाताओं ने कहा है कि उनका वोट ट्रंप के लिए है। 51
प्रतिशत रिपब्लिकन मतदाताओं ने कहा कि यह ट्रंप के पक्ष में उतना नहीं है
जितना हिलेरी के खिलाफ है।
पंजीकृत मतदाताओं ने कहा कि ट्रंप
अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए सबसे अच्छे हैं लेकिन जब बात देश को बेहतर
बनाने, आव्रजन से निपटने, एक अच्छा मुख्य कमांडर होने और परमाणु हथियारों
के प्रबंधन के लिए आई तो उन्होंने हिलेरी को अच्छा माना। 16 से 19 सितंबर
तक लैंडलाइन और मोबाइल फोन के जरिए यह सर्वेक्षण हुआ।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope