• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहर भाजपा ने महाराष्ट्र,ओडिशा जीत पर मनाया विजय उत्सव

City BJP Maharashtra, Orissa celebrated the victory celebration at victory - Jaipur News in Hindi

जयपुर। महाराष्ट्र, ओडिशा मे निकाय के चुनावों मे भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर जयपुर शहर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को विजय उत्सव प्रदेश भाजपा कार्यालय पर मनाया। शहर भाजपा के महामंत्री नरेश शर्मा ने बताया कि शहर भर के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व मे प्रदेश पार्टी कार्यालय पर भव्य आतिशबाजी कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान पार्टी के पक्ष मे जोरदार नारेबाजी भी की।
अध्यक्ष संजय जैन ने बताया की भाजपा को 10 महानगर पालिकाओं मे से 8 पर अभूतपूर्व विजय प्राप्त हुई है और ओडिशा मे भाजपा जहां 2012 मे 36 सीटे प्राप्त कर सकी थी वहीं इस चुनाव मे भाजपा को पूरे प्रदेश में 8 गुणा से भी अधिक लगभग 306 सींटे प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नोट बंदी के निर्णय के बाद हुए चुनाव है, जिसके परिणामों ने यह बता दिया है कि नोट बंदी को देश की जनता ने देशहित मे लिया निर्णय माना है।
कार्यक्रम मे शहर भाजपा उपाध्यक्ष नवीन सिंघल, महेश लाटा, मंत्री रघुनाथ नरेड़ी, हिम्मत सिंह, रामकिशार शर्मा सहित शहर के सभी मण्डलो के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-City BJP Maharashtra, Orissa celebrated the victory celebration at victory
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: city bjp, maharashtra, orissa- celebrated- the victory, celebration at victory, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved