• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

परिस्थतियां बनाती हैं आतंकी:दलाई लामा

नई दिल्ली। बौद्ध आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा ने शनिवार को कहा कि परिस्थितियों की वजह से लोग आतंकवादी बन जाते हैं। कभी-कभी धर्माध लोगों के कारण भी समस्याएं पैदा होती हैं। दलाई लामा ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा,परिस्थितियां आतंकवादी बनाती हैं। वे सामान्य लोग ही होते हैं। हिंसा की कोई घटना उन्हें जवाबी हिंसा के लिए प्रेरित करती है और यह एक दुष्चक्र की तरह जारी रहता है। यही आतंकवाद की वजह बनता है।

उन्होंने कहा,कभी-कभी धर्माध लोग भी समस्याएं पैदा करते हैं। उन्हें लगता है कि उनका धर्म सबसे अच्छा है। समस्याएं यहीं से शुरू होती हैं। उन्होंने कहा,हमें समझना होगा कि यह किसी भी मानवीय समस्या के समाधान का तरीका नहीं है। मन की शांति जरूरी है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और पारिवारिक जीवन बेहतर होता है। आध्यात्मिक नेता ने कहा,हमें मानवता के बारे में गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श करना होगा।

[@ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]

यह भी पढ़े

Web Title-circumstances make people terrorists: dalai lama
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: circumstances, terrorists, dalai lama, spiritual guru, tibetan monk, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved