भिवानी। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने एसवाईएल को लेकर जारी अपने जल-युद्ध के दौरान कहा कि पीएम मोदी जानबूझ कर हरियाणा के नेताओं को मिलने का समय नहीं दे रहे। साथ ही उन्होने आरोप लगाया कि काला धन पहले कांग्रेस के नेताओं के पास था और अब भाजपा नेता भी कालेधन वालों में शामिल हो गए हैं।
बता दें कि अपने जलयुद्ध के दौरान अभय चौटाला गांव कोंट में थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वो जहां-जहां एसवाईएल का पानी पहुंचना है, वहां-वहां जाकर लोगों को अपने हक के लिए जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार एसवाईएल का पानी नहीं मिला तो फिर कभी नहीं मिलेगा। इसलिए वो सरकार को दिए समय के बाद 23 फरवरी को खुद लाखों लोगों के साथ पंजाब जाकर नहर की खुदाई करेंगे। अभय चौटाला ने एसवाईएल को लेकर कांग्रेस व भाजपा पर हरियाणा के लोगों पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत ठीक होती तो पंजाब-हरियाणा बंटवारे के समय ही नहर बन जाती। यदि इसके लिए कांग्रेस सरकार पंजाब को जमीन अधिग्रहण के लिए पैसे दे देती। अभय ने कहा कि अब वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पंजाब सह-प्रभारी के तौर पर वहां भाजपा के लिए वोट मांगेंगे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope