• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ओढूं चुनरिया शिव के नाम की... भक्तिमय हुआ शहर

हाथरस। जो निराकार होते हुए भी सबके कल्याणकारी है, ज्योति स्वरूप हैं, जो अभोक्ता हैं, कर्मफल और कर्मो के बन्धन से न्यारे है, मान-शान-अभिमान से परे हैं... वहीं सबके पूज्य शिव हैं। उनके साथ योग लगाने से वृत्ति शुद्ध हो जाती है जिससे मनुष्य का जीवन सुख-शान्तिमय हो जाता है। उक्त सद्विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनन्दपुरी कॉलोनी के सहज राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शान्ता बहिन ने सासनी ब्लॉक स्थित गांव बराकलां में कार्यक्रम के अवसर पर गांव वासियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। सासनी के नर्रउ, नगला पोपा की गीता पाठशालाओं पर भी शिवरात्रि पर्व मनाया गया।

शोभायात्रा में ग्रामीण अंचल की शिवभक्त महिलायें सिर पर कलश लेकर चल रही थी। तनु बहिन ने कहा कि पूरा जीवन मनुष्य दूसरों के लिए और स्वार्थ के वशीभूत होकर कर्म करता है उसे कुछ समय स्वाध्याय के लिए निकाल लेना चाहिए नहीं तो अन्तिम समय में पछताना पडे़गा। उन्होंने ओढूं चुनरिया शिव के नाम की, चाहे दिन हो या रात’’ गीत के माध्यम से शिव के प्रति प्रेम का यथार्थ प्रस्तुत किया।

सहज राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी शान्ता बहिन ने अपने सम्बोधन में कहा कि भक्ति, पूजा-पाठ दूसरों को देख कर और अनेक कामनाओं से मनुष्य भक्ति करते हैं। भक्ति का भाड़ा तो अल्पकाल के लिए मिल जाता है लेकिन जीवन में बुराईयां खत्म नहीं हो पाती है। सत्यम् शिवम् सुन्दरम् का सत्य परिचय और यथार्थ योग न होने के कारण जीवन परिवर्तन की शक्ति नहीं आ पाती। यही महाभारत का समय है आज घर-घर में अशान्ति, कलह और क्लेश हैं, भाई-भाई एक दूसरे के खून के प्यासे हैं, माताओं, अबलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। ऐसे समय में इस कलियुग का अन्त कराने और सतयुग दैवयुग की दुबारा से स्थापना कराने के लिए शिव अर्थात् कल्याणकारी कल्प के अन्त में फिर से आये हुए हैं। वे स्वयं अपने सत्य स्वरूप का परिचय कराते हैं और सहज राजयोग की शिक्षा भी दे रहे हैं।

[# इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-celebrate shivratri festival in hathras
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: celebrate, shivratri, festival, hathras, devotee, religion, hindu, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hathras news, hathras news in hindi, real time hathras city news, real time news, hathras news khas khabar, hathras news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved