• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ड्रग माफिया के शिकंजे में जकड़ा प्रदेश : धूमल

Caught in the clutches of drug mafia Pradesh: Dhumal - Una News in Hindi

ऊना(ममता भनोट)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता था लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में यहां आइएसआइएस के आतंकवादी पकड़े जा रहे हैं तो कभी चरस व ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश को माफिया चला रहे हैं और प्रदेश ड्रग माफिया के शिकंजे में जकड़ा जा रहा है। यहां तक कि पंजाब पुलिस द्वारा पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में दाखिल किए गए शपथ-पत्र में कहा गया है कि पंजाब में सिंथेटिक ड्रक की खेप हिमाचल प्रदेश से आ रही है। उन्होंने कहा कि इस माफिया राज को हटाने के लिए भाजपा का माफिया राज हटाओए प्रदेश बचाओ अभियान विधानसभा चुनावों तक जारी रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विधानसभा क्षेत्र गगरेट के मवा कहोलां गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हैरत की बात है कि कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र में आइएसआइएस का संदिग्ध आतंकवादी पकड़ा गया लेकिन न तो प्रदेश पुलिस के खुफिया विभाग को इसकी भनक लगी और न ही प्रदेश पुलिस उसे पकड़ पाई। अगर केंद्रीय जांच एजेंसी एनआइए सक्रियता न दिखाती तो इस शांत प्रदेश में भी कोई बड़ी वारदात हो सकती थी। प्रदेश में नशा माफिया का नेटवर्क कितना मजबूत हो गया है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तंजानिया का एक नागरिक ग्यारह किलो चरस के साथ पकड़ा गया। काला अंब व नाहन में अवैध गोला बारूद व हथियार पकड़े गए। इससे साफ है कि कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश की जनता महफूज नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का हर वर्ग दु:खी है। पूर्व भाजपा सरकार के समय प्रदेश के विद्यार्थियों को नि:शुल्क वर्दी मुहैया करवाने के लिए शुरू की गई वर्दी योजना को कांग्रेस सरकार आगे नहीं बढ़ा पाई। पिछले चार साल में न तो विद्यार्थियों को वर्दी मिली और न ही वर्दी की सिलाई मिल पाई है। रूसा प्रणाली ने विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया है और भाजपा सत्ता में आते ही रूसा प्रणाली को बंद करेगी। कर्मचारी वर्ग के साथ भी इस सरकार ने धोखा किया है।
कर्मचारियों को मिलने वाला सात प्रतिशत डीए सरकार महज दो प्रतिशत ही दे पाई है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्तीए विधायक वीरेंद्र कंवर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, नवीन धीमान, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया, राजेश ठाकुर, डा. श्याम वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम मूर्ति शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
56 लोगों ने थामा भाजपा का दामन
माफिया राज हटाओ, प्रदेश बचाओ कार्यक्रम के तहत रविवार को विधानसभा क्षेत्र गगरेट के मवा कहोलां गांव में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की जनसभा में भाजपा का दामन थामने वालों में होड़ लग गई। क्षेत्र के 56 लोगों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी इसे गगरेट भाजपा के लिए शुभ संकेत बताया। एसबीआइ से सेवानिवृत प्रबंधक प्रेम चंद हीर, कै. बृज मोहन भद्रकाली, सोहन लाल अम्बोआ, राहुल व गौरव अम्बोआ, जगदीश राम, अनिल जसवाल, प्रेम सिंह जसवाल, किशन चंद, नरेंद्र कुमार, नानक चंद, गुरदेव सिंह, तरसेम लाल, शक्ति चंद, देसराज, बलवीर सिंह जाड़ला कोयड़ी, लक्ष्मी चंद, जीवन लाल, राजेश कुमार, ईश्वर चंद गुगलैहड़, सूरज भान, राजेश कुमार, रेखा रानी, लता देवी, बीना देवी, कमला देवी, बबली देवी, बिश् बरी देवी, अरुणा देवी, सुलेखा देवी, नीलम कुमारी, रीटा कुमारी, अनीता कुमारी, सृष्टा देवी, माया देवी, अंजना देवी, नीलम कुमारी, सुष्मा रानी, कमलेश कुमारी, शकुंतला देवी, राधा कुमारी, सोनिया, श्रवण कुमार, सुरजीत सिंह, जीत सिंह, सतपाल, जुल्फी राम, नाथू राम, मिल्खी राम, बलवीर कुमार, दर्शन कुमार, हैप्पी, किशोरी लाल, तरसेम लाल व विकास ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा मंडल अध्यक्ष राम मूर्ति शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के कई लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को आतुर हैं उन्हें भी सही समय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Caught in the clutches of drug mafia Pradesh: Dhumal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: caught, clutches, drug, mafia, pradesh, una news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, una news, una news in hindi, real time una city news, real time news, una news khas khabar, una news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved