जालंधर। कांग्रेस ने जालंधर समेत कई हलको
में अपने उम्मीदवार बदल दिए है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मधुसूदन मिस्त्री
ने आज पार्टी उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की। इसमें जालंधर के
उत्तरी हलके से पार्टी ने तीसरी बार अपने उम्मीदवार को बदला है।संशोधित
सूची में उत्तरी हलके से विधायक अवतार हेनरी के बेटे बाबा हेनरी को नया
उम्मीदवार बनाया गया है। भारत और इंग्लैंड की दोहरी नागरिकता के मामले में
अवतार हेनरी की वोट कटने के बाद उनका इस हलके से चुनाव लड़ना मुश्किल था। इसलिए उन्होंने अपने बेटे बाबा हेनरी के लिए टिकट माँगी परन्तु पार्टी हाई
कमान ने उनके बेटे को टिकट देने की बजाय जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के
पूर्व चेयरमैन तेजिंदर बिट्टू को इस हलके से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।
जिसके विरोध में हेनरी ने अपने समर्थको की एक रैली की जिसमे जालंधर के कई
पार्षदों ने पार्टी से अपने इस्तीफे दे दिए। इसी बीच पूर्व विधायक राज
कुमार ने भी टिकट की हुए शक्ति प्रदर्शन किया। जिस पर उत्तरी हलके की टिकट
उन्हें दे दी गई।
इससे गुस्साए हेनरी ने फिर विशाल रैली की तो पार्टी नेतृत्व ने दिल्ली से पहले
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप दीक्षित और फिर आब्जर्बर किरण वालिया
को स्थिति की समीक्षा करने के लिए भेजा। अब जब राज कुमार गुप्ता जालंधर
उत्तरी से कल अपने नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर रहे थे तो आज पार्टी ने
उनकी टिकट काट कर हेनरी के बेटे बाबा हेनरी को दे दी। आज जारी की गई
संशोधित सूचि के अनुसार भुलत्थ से भी गुरविंदर अटवाल की जगह अब रंजीत सिंह
पार्टी के नए उम्मीदवार होंगे। नकोदर से जगबीर सिंह ब्राड उम्मीदवार होंगे
जबकि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी भी लंबी
से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विरुद्ध चुनाव लड़ने के लिए मंजूरी दे दी है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope