• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मायावती ने कांग्रेस का उड़ाया मजाक तो बीजेपी-सपा पर साधा जमकर निशाना

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीनों पार्टियों को निशाने पर लिया। मायावती ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस यदि खुद को धर्म निरपेक्ष मानती है तो सपा से गठबंधन कर ये चुनाव ना लडें। बल्कि अपनी पार्टी का भविष्य ध्यान में रखकर या तो अकेले चुनाव लड़ें या फिर छोटी धर्म निरपेक्ष पार्टियों के साथ गठबंधन करें।


उन्होंने कहा कि जंगलराज वाली, अराजक, आपराधिक एवं सांप्रदायिक तत्वों को संरक्षण देने वाली और भाजपा से मिलीभगत करने वाली समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर कांग्रेस को चुनाव नहीं लडना चाहिए। मायावती ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस का स्वार्थी चेहरा जनता के सामने आ गया है। क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर अखिलेश यादव के आगे नतमस्तक हो गई है।


मायावती ने कहा कि सूबे की वर्तमान सरकार अपनी गलत नीतियों और कार्यकलापों तथा भाजपा से अंदरूनी मिलीभगत की वजह से डूबती हुई नजर आ रही है। जनता का सपा से अब इतना मोहभंग हो गया है कि सपा का सत्ता में वापस लौटना असंभव प्रतीत हो रहा है। अराजकता, अपराध, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और जंगलराज के साथ भाजपा से मिलीभगत के कारण सपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है।

[@ UP ELECTION: आने वाले समय में अखिलेश की चुनौतियां]

यह भी पढ़े

Web Title-bsp chief mayawati attacked on congress sp and bjp in lucknow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bsp, chief, mayawati, attacked, congress, sp, bjp, lucknow, politics, up election 2017, narendra modi, rahul gandhi, akhilesh yadav, hindi news, alliance, up news, khaskhabar, , news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved