होशियारपुर। होशियारपुर वैलफेयर सोसायटी की ओर से शुक्रवार को लोगों को स्वदेशी सामान खरीदने व प्रयोग करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सोसायटी के चेयरमैन एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा थे।
अरोड़ा ने कहा कि दीपावली के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी सामान खरीदें व लोगों को भी प्रोत्साहित करें। इससे हमारी संस्कृति भी बचेगी और हमारी भारतीय मुद्रा भारत में ही रहेगी, जिससे भारत में दीपावली पर सामान बनाने वालों का रोजगार भी चलेगा। इस मौके पर प्रधान तरसेम मोदगिल ने कहा कि इस जागरूक मुहिम में 400-500 लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि चाइनीज लडिय़ों की जगह मिट्टी के दीपक से रोशनी करें। इस अवसर पर सचिव कुलवंत सिंह पसरीचा व कुलविंदर सिंह सचदेवा ने कहा कि जहां लोग चाइनीज चीजों का बहिष्कार करें और व्यापारी वर्ग भी देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्वदेशी समान को ही बेचें। इस अवसर पर मनोज तनेजा, राजेश बांसल, रजिंदर बांसल, राजेश शर्मा, राज कुमार मेहता, राज कुमार मलिक, कुलविंदर सिंह सचदेवा, कुलवंत सिंह पसरीचा के अलावा सोसायटी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope