ऊना। भाजयुमो द्वारा ऊना मंडल में चलाए गए ‘वन बूथ टेन यूथ’ अभियान में
युवा बढ चढकर भाग ले रहे हैं। प्रत्येक बूथ पर दस यूथ की टोली तैयार की जा रही है। भाजयुमो ऊना मण्डल के अध्यक्ष राहुल देव शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नोटबंदी
के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश में भरपूर समर्थन मिल रहा है,
जिससे कांग्रेस पार्टी व अन्य विपक्षी दल बौखला गए हैं। इसीलिए विरोधी दल देश का
माहौल खराब करने में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के नेता नोटबंदी के
विरोध में बोल रहे हैं, उससे जनता के सामने स्पष्ट हो गया हैं कि इस पार्टी ने
हमेशा भ्रष्टाचार का ही साथ दिया है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ऊना मंडल जल्द
ही कैशलेस महा अभियान चलाएगी, जिसमें स्कूल, कालेज, बैंकों के बाहर स्टाल लगाकर लोगों को कैशलैस
प्रणाली से अवगत करवाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बलराम बबलू, जिला महामंत्री
अजय चौधरी, प्रदेश मिडिया
सह प्रमुख राजन सहोड, खामोश जैतक, साहिल सेखडी, उमंग ठाकुर, जसविन्द्र सिंह,
विकास पुरी और आकाश आदि भी उपस्थित थे।।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope