• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

भाजपा सांसद के आरोपों से राजनीतिक पारा गरमाया

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद चौ. बाबूलाल ने बाह से सपा विधायक राजा अरिदमन सिंह पर निशाना साधा है। सांसद चौ. बाबूलाल ने राजा अरिदमन सिंह पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कराने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने हाल ही में हुई कुछ हत्याओं का जिम्मेदार भी राजा अरिदमन सिंह को ठहरा दिया है। हालांकि किसी भी मामले में राजा अरिदमन सिंह पर कानूनी रूप से कोई आरोप नहीं है, इसके बाद भी उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है। भाजपा सांसद के बयान से आगरा का राजनीतिक पारा तेजी से ऊपर चढ़ गया है। चौ. बाबूलाल ने आरोप लगाया है कि बाह के मनोना के चाचा-भतीजों का मर्डर कराने का काम किया। पिनाहट के सुधाकर और प्रभाकर गुप्ता को फर्जी तरीके से फंसाने का काम किया। पिनाहट में व्यापारी, दुकानदारों से गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। निषादों पर भी फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से ऐसे लोगों को टिकट नहीं देने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े

Web Title-BJP MP blame become a political issue
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp mp blame, blame become a political issue, leader fight become a political issue, bjp mp blame become a political issue, bjp, mp, blame, become, political, issue, leader, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, agra news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved