• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूपी में भाजपा आए तब होगा विकास : गंगवार

झांसी। केन्द्र की भाजपा सरकार देश के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। नोटबंदी, कालेधन पर प्रहार, कर्ज में ब्याज कटौती आदि प्रयास इस बात को प्रमाणित करते हैं। यह विचार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने व्यक्त किए। वे मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ शाखा द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आचार संहिता का हवाला देते हुये इशारों ही इशारों मे राज्य की सपा सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राज्य का तेजी से विकास तभी संभव है, जब केन्द्र और राज्य सरकार में आपसी सहमति रहे। यह सहमति तभी संभव है, जब यहां भी भाजपा सरकार बने। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्यों में जहां तेज गति से विकास हो रहा है , वहीं अन्य प्रदेशों में राज्य सरकारों के साथ तालमेल कम होने से वहां विकास का पहिया धीमी गति से घूम रहा है। जिसको अब बदलने की जरूरत है। प्रदेश में भाजपा सरकार जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, विधायक रवि शर्मा, महापौर किरन वर्मा , तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लक्ष्मन प्रसाद शर्मा आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को सभी के सामने रखा। असहज नजर आये गंगवार कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पत्रकारों से रूबरू हुये। जहां वे आचार संहिता का बहाना बना तमाम सवालों से बचते नजर आए तो वहीं नोटबंदी के सवाल पर गंगवार असहज नजर आये। उनका कहना था कि प्रदेश की सभी समस्याओं का हल यहां की सरकार के परिवर्तन में निहित है।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-BJP is Devlopment party in UP Gangawar said in jhansi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, devlopment party, up, santosh gangawar, jhansi, up election, up hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved