मंडी। प्रदेश
भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं बल्ह के वरिष्ठ भाजपा नेता महंत राम चौधरी ने कहा
है कि जिस विज्ञान भवन का शिलान्यास सराजघाटी के चुने हुए विधायक जयराम ठाकुर ने
27 मई 2012 को कर दिया था, उस भवन का अब दोबारा शिलान्यास करने का कोई औचित्य नहीं
बनता है।
भाजपा नेता ने आरोप
लगाया कि कांग्रेस सरकार विकास कार्यों पर ओछी राजनीति करके जनता को गुमराह करती
आई है और इस समय भी वह अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पूर्व धूमल सरकार के समय
हुए विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाने का प्रयास कर रही है।
भाजपा नेता ने विज्ञान
भवन का दोबारा शिलान्यास किए जाने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग
सराज घाटी में विकास कार्यों के नाम जो कुछ कर रहे हैं वह जनता से छुपा नहीं है। उन्होंने
ऐसे कृत्यों के लिए कांग्रेस सरकार को खबरदार किया है।
हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope