• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सरकार वादों को पूरा करने में विफल : पायलट

BJP government failed to fulfill promises: Pilot - Nagaur News in Hindi

जयपुर/नागौर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बुधवार को जोधपुर एवं नागौर जिलों में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। पायलट ने कहा कि राजस्थान की वर्तमान स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। भाजपा का तीन साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा और इसी के चलते जनता सहित भाजपा के मंत्री व कार्यकर्ताओं में भी असंतोष देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे सरकार ने पीपीपी के नाम पर प्रदेश में निजीकरण का काम किया है और बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि कर जनता पर आर्थिक बोझ डाला गया है। राज्य की मुख्यमंत्री सहित भाजपा के तमाम नेता लगातार कांगे्रस पार्टी को दोष दे रहे हैं, लेकिन भाजपा का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और अब इन्हें आरोप एवं प्रत्यारोप की राजनीति छोड़ खुद के कार्यकाल पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है और जनता अब कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आपराधिक मामलों को गंभीरता से नहीं लिया है। इस कारण आज प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। सरकारी आंकड़ों ने खुलासा कर राज्य सरकार को आईना दिखाया है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान रोज शर्मसार हो रहा है और मुख्यमंत्री जश्र मनाने में व्यस्त हैं, जो निंदनीय है। कांग्रेस सत्ता में रहे या न रहे जनता की सेवा करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खान आवंटन घोटाले से लेकर हिंगोनिया गौशाला मामले तक कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पर्दाफाश किया और इतना ही नहीं नोटबंदी के फैसले से पीडि़त जनता के साथ पार्टी खड़ी रही और आगे भी हर कांग्रेसजन इसी तरह जनहित में संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि झूठे वादों, बेबुनियाद भाषणों एवं बड़े इश्तिहारों की इस भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है और जनता असलियत पहचान चुकी है। जनता अपना मन बना चुकी है और मुझे विश्वास है कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस को जनता का आशीर्वाद मिलेगा और हम पूर्ण बहुमत से प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे।

[# ताना मारने पर बसाया था यह शहर]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-BJP government failed to fulfill promises: Pilot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sachin pilot, congress state president, bjp, government, failed, fulfill, promises, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved