नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की
सूची रविवार को जारी कर दी। इसमें केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और
मुख्तार अब्बास नकवी सहित 12 नेताओं के नाम हैं।
इस सूची में ओम प्रकाश माथुर, हर्ष वर्द्धन सिंह, पीयूष गोयल, निर्मला
सीतारमण, राम कुमार वर्मा, गोपाल नारायण सिंह, रामविचार नेतम, अनिल माधव
दवे, पुरूषोत्तम रूपाला और चौधरी बीरेंद्र सिंह के नाम भी शामिल हैं।
वेंकैया नायडू, हर्ष वर्द्धन सिंह, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, मुख्तार
अब्बास नकवी,चौधरी बीरेंद्र सिंह केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री हैं। ओम
प्रकाश माथुर की गिनती भाजपा के बडे नेता के रूप में होती है। ओम माथुर
राजस्थान से आते हैं, वह पार्टी में मजबूत पकड रखते हैं। फिलहाल वह संगठन
का काम देख रहे थे।
राजस्थान से वैंकेया नायडू, ओम प्रकाश माथुर, हर्षवर्धन सिंह, रामकुमार
वर्मा, हरियाणा से चौधरी वीरेंद्र सिंह , महाराष्ट्र से पीयूष गोयल,
कनार्टक से निर्मला सीतारमण, झारखंड से मुख्तार अब्बास नकवी, गुजरात से
पुरूषोत्तम रूपेला, मध्यप्रदेश से अनिल माधव देव, छत्तीसगढ से रामविचार
नेताम, बिहार से गोपाल नारायण सिंह राज्यसभा उम्मीदवार होंगे।
मंत्रिमंडल में फेरबदल...
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope