बीकानेर। नगर विकास न्यास द्वारा मुख्यमंत्री शहरी जल स्वावलंबन अभियान के तहत न्यास भवन में वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम बीजेपी के दोनों विधायकों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की।
इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने कहा कि राज्य में आज से मुख्यमंत्री शहरी जल स्वावलंबन अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। बीकानेर में जल संरक्षण की परंपरा रही है, यहां पानी की बूंद-बूंद बचाई जाती थी। आवश्यकता इस बात की है कि जल का दुरुपयोग रोकते हुए आने वाली पीढिय़ों के लिए जल बचाया जाए। आमजन भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। अभियान के प्रथम चरण में पूरे प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य किए गए।
कार्यक्रम में महापौर नारायण चोपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, जिला प्रभारी सचिव नीलकमल दरबारी, संभागीय आयुक्त सुवालाल, जिला कलेक्टर वेदप्रकाश, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, निगम आयुक्त आरके जायसवाल ने मुख्यमंत्री शहरी जल स्वावलंबन अभियान के द्वितीय चरण की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर उपमहापौर अशोक आचार्य, पूर्व सभापति अखिलेश प्रतापसिंह, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, अरविन्द किशोर आचार्य, मीना आसोपा, केके शर्मा, दिलीप पुरी, अशोक प्रजापत, विजय उपाध्याय, सुमन जैन, आरती आचार्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल नहीं आए।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope