वाशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि 2020 में राष्ट्रपति पद की दौड़ में वह भी शामिल हो सकते हैं। कैपिटल हिल में एक दिन पहले सोमवार को 74 वर्षीय उपराष्ट्रपति ने संवाददाताओं से कहा कि वह 2020 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव में विजयी होते हैं तो वह अमेरिका में अभी तक के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति होंगे। तब वह 78 वर्ष के हो चुके होंगे। बिडेन ने 2015 में राष्ट्रपति चुनाव में नहीं उतरने की घोषणा की थी। संवाददाताओं ने पूछा कि कहीं इस तरह का बयान वह मजाक में तो नहीं दे रहे हैं।थोड़ी देर तक चुप रहने के बाद उन्होंने कहा कि वह किसी भी संभावना से इन्कार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं चुनाव नहीं लड़ने का वचन नहीं दे रहा हूं। मैं और कुछ भी तय नहीं कर रहा हूं। कई बदलाव आते रहते हैं।"
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope