झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालियर रोड पर अपनी भाभी से मिलने आये देवर ने मकान मालिक की 11 साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर वह धमकी देकर भाग गया पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार ग्वालियर रोड स्थित महिला पॉलिटेक्निक के पास रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया की उसके यहां जौनपुर निवासी एक युवती किराए से कमरा लेकर रहती है। शुक्रवार को उस युवती का देवर रोहित उससे मिलने आया था। दोपहर करीब 3 बजे मकान मालिक महिला बाजार सामान लेने गई थी। घर पर उसकी 11 साल पुत्री अकेली थी। तभी रोहित ने उसे पकड़ कर घर के अंदर ले जाकर कमरा अंदर से बन्द कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह धमकी देकर भाग गया पुलिस ने आरोपी रोहित को हिरासत में लेकर कार्रवाही शुरू करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है l [@ खास खबर EXCLUSIVE: समाजवादी पार्टी की टाइमलाइन, कब और कैसे हुआ विवाद ?]
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope