• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मेरठ: मंत्री शाहिद मंजूर की गाड़ी पर हमला, जान बचाकर भागे

मेरठ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जारी मतदान के दौरान कुछ इलाकों में हिंसक झड़प की घटनाएं सामने आई हैं। मेरठ में किठौर के राधना गांव में मंत्री शाहिद मंजूर के बूथ में जाने पर जमकर विरोध हुआ। यहां तक कि मंत्री के साथ गाली-गलौज किया गया, उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया, जिससे उनकी कार का शीशा फूट गया। हालात बिगड़ते देख शाहिद मंजूर जान को वहां से भागना पड़ा। इसी प्रकार मेरठ के सरधना से विधायक और भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम के भाई गगन सोम को पुलिस में हिरासत में ले लिया। गगन पिस्टल के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे थे।

कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी आने से वोटिंग प्रभावित हुई है। इस फेज में 2,60,17,128 वोटर 839 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने जा रहे हैं। इसमें 1,42,76,128 पुरुष और 1,17,76,308 महिलाएं शामिल हैं। मतदान के लिए 14,514 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पर 2362 डिजिटल कैमरे और 1526 वीडियो कैमरा लगाए गए हैं।

[@ रहस्य बनी दूसरी कक्षा की छात्रा गजल की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-Attack on Minister Shahid Manfoor,s vehicle in Meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: attack, minister shahid manfoor, meerut, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved