धौलपुर। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पुत्री नूरिया अंसारी सोमवार को धौलपुर पहुंची। धौलपुर पहुंचने पर नूरिया अंसारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टांडा में कार्य कर रही एनजीओ दिशा के तहत बच्चों की शैक्षिक स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी लेकर किताबें पढ़वाई और सवाल पूछे। बच्चों में पढ़ाई के प्रति लग्न देखते हुए उन्होंने अध्यापको को धन्यवाद दिया। इसके बाद नूरिया अंसारी ने रतनपुरा, कोलुआ, नगला धानी के स्कूलों में गई और पढ़ाई की स्थिति जानी। नूरिया अंसारी ने कहा कि उनकी एनजीओ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करना चाहती हैं। जिससे बच्चो को अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर हमारी एनजीओ स्कूलों का विस्तार करेगी। [@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope