• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अमित शाह ने कैंसिल की पदयात्रा

मेरठ। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पद यात्रा का आयोजन किया गया था। घर – घर वोट मांगने आए अमित शाह ने मेरठ शहर विधान सभा के कबाड़ी बाजार चौराहे पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को सम्बोधित तो किया लेकिन अंत में गुरुवार को एक व्यापारी के बेटे की हत्या के विरोध में अपनी पद यात्रा को स्थगित कर दिया। एका एक पद यात्रा को स्थित करने से न सिर्फ हर कोई आश्चर्यचकित रह गया बल्कि इस तीर से अमित शाह ने मौजूद प्रदेश सरकार को सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कड़ा संदेश भी दे डाला।

अपने सम्बोधन में अमित शाह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी के जोड़ी पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष में इस मौके पर दोनों को इस बात पर ललकारा कि अगर प्रदेश में कानून व्यवस्था के हाल ठीक है तो वो बदमाशों की गोली से मारे गए नौजवान अभिषेक की हत्या की जिम्मेदारी लें। आपको बता दें कि बीती शाम थाना ब्रह्मपुरी इलाके के शारदा रोड़ पर सुशील वर्मा का गुटखे के थोक के व्यापारी है। गुरुवार शाम लगभग सात बजे पाँच बदमाश लूट के इरादे से सुशील के घर के सामने बने उनके गोदाम व आफिस धावा बोल दिया।

बदमाशों ने मौके से असलहे के बल पर सुशील से 60 हजार नकदी, दो सोने की चेन और मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा बदमाशो ने उनके परिवार के सदस्य से 45 हजार की नकदी भी लूट ली।


[@ UP ELECTION: मथुरा में डेढ़ दशक से भाजपा को जीत का इंतजार]

यह भी पढ़े

Web Title-amit Shah canceled the march in meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, canceled, march, meerut, up election, up election 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved