नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शुक्रवार तडक़े जम्मू से श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्रीनगर के लिए रवाना हो गया है। श्रद्धालुओं का ये जत्था आज शाम तक श्रीनगर पहुंचेगा। अगर मौसम ने रुकावट नहीं डाली तो ये जत्था शनिवार को बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेगा। अभी तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। कल से ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन भी शुरू किया गया है। आतंकी धमकियों के बीच सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं। भगवान भोले शंकर के भक्तों की टोली अमरनाथ के पहले दर्शन करने को लेकर काफी उत्साहित है। क्योंकि, सालभर के लंबे इंतजार के बाद लाखों भक्तों में से ये वो किस्मतवाले लोग हैं, जिन्हें बाबा बर्फानी के पहले दर्शन होंगे।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
गृह मंत्री अमित शाह 24 को गोवा में करेंगे जनसभा
राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काया- भाजपा
Daily Horoscope