लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपना चुनाव अभियान 19 जनवरी से शुरू कर सकते हैं। चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह पर फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ में पहले अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेंगे और साथ ही चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे और प्रचार अभियान के बारे में जानकारी देंगे। सपा प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी के मुताबिक सभी चीजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। [@ Punjab election- इस विधानसभा में नहीं पहुंची अभी तक 50 महिला विधायक भी ]
सोमवार या मंगलवार को इनका ऐलान हो जाएगा। सपा सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री संभवत: 19 जनवरी से अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे और पश्चिमी यूपी में दौरा करेंगे। उनके दौरे की शुरुआत आगरा से हो सकती है। उसी दिन वह अलीगढ़ में रैली करेंगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री व उनके स्टार प्रचारकों के लिए कई हेलीकॉप्टर भी बुक कराए गए हैं।
समाजवादी पार्टी में चुनाव चिन्ह साइकिल को लेकर मचा घमासान आज समाप्त हो सकता है क्योंकि आज चुनाव आयोग अपना फैसला सुना सकता है।
अखिलेश और मुलायम गुट की नजर दिल्ली पर टिकी हुई है। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी थी और फैसला सुरक्षित रख दिया था। आज इस पर अंतिम फैसला आना है। आज तय हो जाएगा कि आखिर इस साइकिल की सवारी कौन करेगा।
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
यूपी के मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
Daily Horoscope