• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बदायूं में मुख्यमंत्री की जनसभाएं

बदायूं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को सपा के प्रत्याशियों के पक्ष में जिले में पांच स्थानों पर जन सभाएं की, सबसे पहले मुख्यमंत्री ने बिसौली के दुंदपुर में जनसभा की जिसके बाद सहसवान, बिल्सी, शेखूपुर, बदायूं सदर,व दातागंज विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त जनसभा की, बदायूं की राजनीति में आजकल खलबली मची हुई है। क्योंकि बदायूं सपा का गढ़ कहा जाता है।

बीते दिनों प्रधानमंत्री ने बदायूं में जनसभा कर विपक्ष के खेमे में खलबली मचा दी है। जिसके बाद आजम खां की बदायूं में जनसभा जिसमें वो कुछ ज्यादा ही बोल गये। अब मुख्यमंत्री ने एक दिन में जनपद में पांच सभाएं कर वोटरो से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। बिनावर कस्बे में जनता को संबोधित करते हुए कहा बदायूं सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी आबिद रजा को जिताने की अपील करते हुए सरकार बनने पर यूपी में 24 बिजली देने का वायदा किया।


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं पर झूठे वादे करने की बात कहते हुए जमकर निशाना साधा। वही मुख्यमंत्री के बिनावर से जाते ही भगदड़ मचना शुरू हो गई। जिसमे मैदान में कुर्सियां भी टूटी।



[@ किस पार्टी को वोट देना है? पति-पत्नी में नहीं बन रही सहमति, कई घरों में क्लेश]

यह भी पढ़े

Web Title-akhilesh yadav did public meetings in Badaun
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh yadav, public meetings, badaun, up election, up election 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, budaun news, budaun news in hindi, real time budaun city news, real time news, budaun news khas khabar, budaun news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved