लखनऊ। अपने अवैध निर्माण व दबंगई के चलते सरकार के कोपभाजन बने विधायक
रामपाल यादव के प्रति समाजवादी पार्टी ने भी सख्त तेवर अपना लिए हैं।
पार्टी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी
से निकाल दिया है।
पार्टी ने कहा है कि सीतापुर के विधायक रामपाल यादव को अवैधानिक कायोंü,
अनियमितताओं और पार्टी की छवि खराब करने के कारण निष्कासित कर दिया गया है।
सरकारी अधिकारियों ने गुरूवार को लखनऊ में रामपाल के अवैध निर्माण को गिरवा
दिया था। सीतापुर में भी कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही रामपाल यादव को
गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope