आगरा। मध्य वायु कमान के ऑफीसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा ने आगरा के वायु सेना स्टेशन का दौरा किया। वो दो दिन यहां रुके। उनके साथ मध्य कमान की वायु सेना पत्नी कल्याण संघ ;अफवाद्ध की क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पना सिन्हा भी रहीं। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार एयर मार्शल 26 सितंबर को वायु सेना स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने वायु सेना कार्मिकों से बातचीत की। उन्होंने वायु सेना के सबसे बडे़ एवं अग्रणी बेसों में से एक आगरा के वायु सेना स्टेशन का निरीक्षण किया।
प्रशासनिक और अनुरक्षात्मक क्षमता का जायजा लिया। अफवा की क्षेत्रीय अध्यक्ष ने वायु योद्धाओं की पत्नियों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए होने वाली स्थानीय गतिविधियों के बारे में जाना। एयरफोर्स स्कूलए आगरा और स्थानीय अफवा द्वारा गरीब बच्चों के लिए खोले गए उम्मीद विद्या किरन स्कूल व स्टेशन चिकित्सा केंद्र का दौरा किया। उन्होंने वायु सैनिकों की संगिनियों से भी बातचीत की। 27 सितंबर को वह यहां से रवाना हो गए। इस दौरान एयर कमोडोर एस श्रीनिवासन एवं अफवा की स्थानीय अध्यक्ष ललिता श्रीनिवासन उपस्थित रहीं।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope