तरनतारन। जिले के गॉव संघे में रहने वाले अंग्रेज सिंह की उसी के ससुराल वालों ने बीती रात्रि तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उसे गोली मार दी। जानकारी के अनुसार अंग्रेज सिंह का दोष सिर्फ इतना था की उसने छह साल पहले प्रेम विवाह किया था और लडक़ी के परिजन इस प्रेम विवाह से खफा थे। अंग्रेज ने छह वर्ष पूर्व हरप्रीत कौर से प्रेम विवाह किया था। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है की लडक़ी पक्ष की तरफ से पहले भी युवक पर हमला किया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
बावरिया गैंग के तीन शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, 10 लाख की 10 चेन बरामद
बागपत में दो लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
Daily Horoscope