नई दिल्ली। नमक और चीनी की कमी से जु़डी अफवाहों के चलते दिल्ली के एक मॉल
में लूट मच गई। लोग जमकर नमक और चीनी लूट ले गए। शुक्रवार शाम को देश के कई
राज्यों में नमक और चीनी खत्म होने की अफवाह उड गई थी।
नमक और चीनी के 200 रूपए किलो तक बिकने की खबर के बाद लोग सीलमपुर के
मेट्रो मॉल में पहुंचे और नमक चीनी की बोरियां लूटने लगे।
भीड के सामने
सुरक्षा बंदोबस्त चौपट हो गए। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई। मॉल के
एक हिस्से में जमकर लोगों ने लूट को अंजाम दिया। सामान लूटने के बाद ये
लोग बिना पैसे दिये ही फरार हो गए। जब तक मॉल प्रबंधन पुलिस को मौके पर
बुलाता तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर
यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope