कानपुर। इस वर्ष विक्रम संवत 2073 का शारदीय नवरात्र अंग्रेजी कलेंडर के अनुसार एक अक्टूबर से प्रारम्भ हो रहा है। इस बार प्रतिपदा तिथि वृद्धि के कारण नौ दिन की बजाये 10 दिन का नवरात्र होगा। 16 साल बाद यह संयोग बन रहा है। इस पर्व के चलते बाजार फिर गुलजार हो गये और देवी पंडाल सजने लगे है।
आचार्य राम औतार पाण्डेय ने बताया कि आम दिनों पर नवरात्र आठ या नौ दिन के होते है। इस बार अश्विन माह में आने वाले नवरात्र कि विशेष महत्व यह है कि ऐसा इसलिए होगा कि गुरु और चन्द्रमा एक साथ कन्या राशि में लग्न स्थान होने से गजकेशरी महासंयोग बन रहा है। इस संयोग के 16 साल बाद आता है। इस साल यह योग बनने के कारण दस नवरात्रि होगे। शास्त्रों में मुताबिक 10 दिन के नवरात्र शक्तिउपासना व ग्यारह दिनों का दशहरा अत्यंत शुभ माना गया है। एक अक्टूबर को अश्विन शुक्ल प्रतिपदामें नवरात्र प्रारंभ होगे।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope