नई दिल्ली। महिलाओं की सफलता का जश्न मनाने के लिए गैर सरकारी संगठन, आस की
तरफ से आगमी छह अक्टूबर की शाम यहां स्थित कमानी ऑडिटोरियम में आस
एक्सीलेंस पुरस्कार-2016 आयोजित किया जाएगा।
संस्था की ओर से जारी बयान के अनुसार इस कार्यक्रम में मशहूर हस्तियों के
साथ ही 1000 से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है। कार्यक्रम में
विनोद कुमार राठौड और उषा उत्थप जैसे दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुतियां
देंगे।
संस्था की अध्यक्ष वर्षा गोयल ने कहा है,एक सफल महिला वह होती है, जो उस पर
फेंकी गई ईंटों से एक मजबूत नींव का निर्माण कर सकती है।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope