बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन के निर्देशानुसार बीकानेर नगर निकाय क्षेत्र में आयोजित ‘आपके पैसे का हिसाब’ जन स्वराज यात्रा निकाली जा रही है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार किराडू ने बताया कि वार्ड नम्बर 13 में घर-घर जाकर पैम्फलेट के माध्यम से लोगों को उनके वार्ड में किए गए विकास कार्य की पूर्ण जानकारी दी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सपने के अनुरूप कांग्रेस सरकार ने 1992 में 74वां संविधान संशोधन कर 12वीं अनुसूची में 18 विभाग नगर पालिकाओं और निगमों को हस्तान्तरित किए गए। संविधान के अनुसार नगर पालिकाओं का दायित्व है कि वे विकास और सामाजिक न्याय के लिए योजना बनाने का कार्य करें और शहर-नगर विकास योजनाओं का कार्यान्वयन करे।
यह रहे मौजूद
बेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बेंगलुरु में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope