जींद। आम आदमी पार्टी हरियाणा सरकार के मंत्रियो व विधायकों के आवास पर गाय का खूंटा गाड़ अभियान चला रही। गुरुवार को जींद में जींद में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन करते हुए केन्द्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के घर के बाहर खूंटा गाडऩे का प्रयास किया। लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते उन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। जिसके चलते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्तायों को बीरेंद्र सिंह के आवास से कुछ दूरी पर खूंटा गाड़ कर गाय बांधनी पड़ी। आप के जिला प्रधान राजपाल पहल ने बताया की अभियान के क्रम में 24 सितबर को करनाल में मुख्यमंत्री आवास पर गाय का खूंटा गाड़ा जायेगा और जब तक गाय को सरकार सम्मान नहीं देगी तब तक आप का प्रदर्शन जारी रहेगा।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope