अमृतसर। बिक्रम सिंह मजीठिया ने बुधवार को मजीठा में कहा की पंजाब में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को ये भी नहीं पता की आने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी अगवाई कौन करेगा और पार्टी के टूटने के डर से कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा पेश नहीं रही। मजीठिया ने कैप्टेन की किसान यात्रा के दौरान प्रयोग लायी जा रही बस को अकाली दल के लिए शुभ संकेत मानते हुए कहा की कैप्टेन ने पहले भी इसी बस के जरिये विकास यात्रा की थी जिसे लोगो ने बुरी तरह नकार कर कप्तान को हार का सबक सिखाया था और अब भी यही होगा। साथ ही उन्होंने कहा की केजरीवाल के पास दिल्ली में किए गए विकास कार्य के बारे में बताने के लिए कुछ भी नहीं है। आप पार्टी के नेता अलग अलग केस में धीरे धीरे अंदर जा रहे है और पंजाब की जनता सब कुछ जानती है। आने वाले विधानसभा चुनावो में अकाली भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी ऐसा उन्हें विश्वास है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope