नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे पडाव यानी न्यू हैमशायर
में डोनल्ड ट्रंप की जीत हुई है जबकि हिलेरी क्लिंटन को अपने प्रतिद्वंद्वी
सैंडर्स से हार मिली है। अमेरिका का न्यू हैमशायर ऎसा राज्य है जिसको
बंदूकों का गढ कहा जाता है।
हैम्पशायर के नागरिक बंदूकों को साथ रखना अपना अधिकार समझते हैं, और ट्रंप
अपने चुनाव प्रचार में कई बार कह चुके हैं कि वह संविधान के इस संशोधन को
खत्म नहीं होने देंगे।
वह बंदूक रखने के अधिकार के कट्टर समर्थक हैं। जबकि
हिलेरी खुल कर कह चुकी हैं कि वह राष्ट्रपति बनीं तो बंदूकों पर नियंत्रण
करेंगी।
बंदूकों का गढ है न्यू हैमशायर
यह राज्य बंदूकों के कारोबार के लिए जाना जाता है। न्यूयॉर्क टाइम्स के
मुताबिक यहां के लोग अपने पूरे परिवार के साथ गन
क्लबों में बंदूक चलाना सीखते हैं।
अमेरिका संविधान के संशोधन 2 में
बंदूकें रखने का अधिकार दिया गया था। इस राज्य के लोग संविधान के इस संशोधन
के प्रबल समर्थक हैं। ट्रंप की जीत का यहां सबसे बडा कारण बंदूकों के
कारोबार को माना जा रहा है।
अमेरिका का यह ऎसा राज्य है जहां लोगों को रोजगार सबसे अधिक बंदूकों से मिल
रहा है। ट्रंप अमेरिकी लोगों के पास बंदूकें रखने के बडे समर्थक हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope