बेंगलुरू। हिमवीर लांस नायक हनुमंतप्पा का शुक्रवार दोपहर धारवाड स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका पार्थिव शव जैसे ही गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड उमड पडी। सियाचिन में 6 दिनों तक बर्फ के नीचे दबे रहकर जिंदा बचने वाले लांस नायक हनुमंतप्पा ने गुरूवार को दिल्ली के आरआर अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। देर रात उनका शव कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में रखा गया था। हुबली एयरपोर्ट पर कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच उनका पार्थिव शरीर हुबली स्थित नेहरू स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। उसके बाद 10 बजे उनका पार्थिव शरीर धारवाड स्थित उनके गांव ले जाया गया। गांव में अंतिम दर्शन के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope