मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक शादी के समारोह में दूषित खाना खाने से 75 लोग बीमार हो गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार, जिले के सीतामऊ क्षेत्र के गांगाखे़डी गांव में एक विवाह समारोह में मावे की मिठाई और रबडी बनाई गई थी। इन मिठाईयों को खाने के बाद विवाह समारोह में शामिल सभी लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी।
करीब 75 मेहमानों को देर रात को इलाज के लिए सीतामऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अस्पताल में इतनी ब़डी संख्या में मरीज पहुंचने की वजह से कुछ समय के लिए सारी व्यवस्थाएं गडबडा गई थीं। हालांकि, कुछ मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके बाद धीरे-धीरे सभी मरीजों का सही तरीके से इलाज संभव हो सका।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope