आगरा/धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले की बाड़ी थाना पुलिस ने आगरा में हत्या डकैती के मामलों में वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश दीवान सिंह पर आईजी आगरा की तरफ से 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। [# हस्तिनापुर तय करता है कि प्रदेश में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
बाड़ी पुलिस के जांच अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि 14 दिसंबर 2014 को दीवान सिंह सहित आधा दर्जन बदमाशों ने बाड़ी में गैंगसा यूनिटों को हथियारों की दम बंद करा कर रंगदारी मांगी थी। मामले में चार बदमाशों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस के मुताबिक बदमाश दीवान सिंह से उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस से मुठभेड़ हुई थी और आगरा में यह ह्त्या व डकैती के मामलो में वांछित चल रहा हैं। जिस पर आईजी आगरा की तरफ से 50 हजार रुपए का इनाम हैं।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope