• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेले में चोरी की आरोपी 4 महिलाएं गिरफ्तार

4 women arrest to rob fair stall stuff in UP - India News in Hindi

फैजाबाद (यूपी)। उत्सवों और मेला के मौके पर श्रद्धालुओं के जेवर तथा पर्स चोरी करने की आरोपी चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं ने कल रात एक मेले में चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस की घेराबंदी में सभी गिरफ्त में आ गई। पुलिस ने इनके मददगार एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। नया घाट चौकी प्रभारी श्रीनिवास पाण्डेय ने बताया कि आनंद कुमार ने अपने जेवर तथा पैसों के चोरी होने की शिकायत की थी।
इस पर मुकदमा कायम हुआ था। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो चार महिलाएं संदेहावस्था में पाई गई, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ एक पुरूष को भी गिरफ्तार किया गया है। ये सभी मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार लोगों में शिखर, मोहिनी पत्नी शिखर, कल्लो पत्नी जगबली, साधना पुत्री शिखर, राखी पुत्री दशरथ शामिल हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-4 women arrest to rob fair stall stuff in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women arrest to rob fair stall stuff, 4 women arrest in up, up crime report, up latest update
Khaskhabar UP Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved